कजरिया इलेवन ने जीता 19वां डबल खस्सी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता

कजरिया इलेवन ने जीता 19वां डबल खस्सी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता

लातेहार ़ सुभाष चंद्र बोस क्लब, पोचरा के तत्वावधान में आयोजित 19वीं डबल खस्सी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कजरिया इलेवन क्रिकेट क्लब करकट तथा स्टार क्रिकेट क्लब, कोढ़ास के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कजरिया इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाये. 95 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्रिकेट क्लब, कोढ़ास की टीम सभी विकेट खोकर 80 रन ही बना सकी. कजरिया इलेवन ने 14 रनों से फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया. फाइनल मुकाबला के बाद बीडीओ मनोज कुमार तिवारी, सीओ नंदकुमार राम, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, मुखिया रामजी सिंह, पंचायत समिति सदस्य कर्मदेव सिंह, पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह, विधायक प्रतिनिधि विजय समीर, सहायक अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार, ग्राम प्रधान रणजीत सिंह सहित कई अतिथियों ने विजेता तथा उपविजेता टीम को कप और ट्रॉफी प्रदान की. साथ ही फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार उज्जवल कुमार को प्रदान किया गया. जबकि पूरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सारिक को दिया गया. मौके पर रामनरेश प्रसाद, अनुपम कुमार मिश्र, लाल पुरुषोत्तम नाथ शाहदेव, गणेश प्रसाद, दिनेश कुमार ठाकुर, पंकज सिंह देव, बलराम प्रसाद, प्रकाश सिंह, जाबिर अंसारी, साजिद अंसारी, प्रमोद अंसारी, राम लगन राम, बृजमोहन राम सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >