ज्योति कलश रथ का चंदवा में स्वागत

हरिद्वार स्थित शांतिकुंज की पहल पर निकली 108 दीप ज्योति कलश रथ गुरुवार को चंदवा पहुंची. यहां अखिल विश्व गायत्री परिवार के लोगों ने रथ का भव्य स्वागत किया.

चंदवा. हरिद्वार स्थित शांतिकुंज की पहल पर निकली 108 दीप ज्योति कलश रथ गुरुवार को चंदवा पहुंची. यहां अखिल विश्व गायत्री परिवार के लोगों ने रथ का भव्य स्वागत किया. जागरूकता रथ अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से वर्ष 2026 में मनायी जानेवाली माता भगवती की जन्म शताब्दी सह दिव्य अखंडदीप शताब्दी समारोह के निमित यहां पहुंची है. गुरुवार की दोपहर जिला परिषद बस स्टैंड परिसर से जन जागरूकता को लेकर रथ के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. यात्रा मेन रोड होते हुए सुभाष चौक, हरैया मोड़ से वापस स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ पहुंची. इस दौरान मां गायत्री की देव स्थापना कर घर-घर गायत्री मंत्र के महत्व तथा गुरुदेव के विचार क्रांति को लेकर लोगों को जागरूक किया गया. वर्ष 2026 में आयोजित कार्यक्रम की जानकारी दी गयी. देर शाम शक्तिपीठ परिसर में प्रवचन, दीप यज्ञ व भंडारा का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. वहीं महाप्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेंद्र प्रसाद, अर्जुन अग्रवाल, राजेश चंद्र पांडेय, अर्जुन राणा, केदारनाथ महतो, सुनील प्रसाद, अंबिका सिंह, कृष्णकांत गुप्ता, आलोक चौरसिया, सविता साहू, अनिता देवी, सरस्वती देवी, सुशील यादव, प्रभात गुप्ता समेत गायत्री परिवार के दर्जनों लोगों ने अहम योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >