झामुमो का सदस्यता अभियान सह मिलन समारोह

प्रखंड मुख्यालय के जिला परिषद भवन परिसर में शनिवार को जेएमएम की ओर से चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मु

महुआडांड़. प्रखंड मुख्यालय के जिला परिषद भवन परिसर में शनिवार को जेएमएम की ओर से चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि जिला संयोजक प्रमुख लाल मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि प्रखंड में सदस्यता अभियान के तहत हुए कार्यों को सभी ने बेहतर ढंग से किया है. मुख्य अतिथि का माला पहना कर स्वागत किया गया. कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने जेएमएम की सदस्यता ग्रहण की. इसमें मदीना मस्जिद पूर्व सदर परवेज अलम, शहजाद आलम, पूर्व जिला परिषद सदस्य इग्नेशिया गिद्ध, जावेद शौकत, जावेद अख्तर, मनौवर आलम, शमशाद अंसारी, अहिया अंसारी, लक्ष्मण जायसवाल, जगरनाथ नायक, पूर्व मुखिया बृजिनिया कुजूर, दयावंती तिर्की, अभिषेक कुमार राय व शहबूब अंसारी समेत कई लोग शामिल थे. पूर्व जिला संयोजक श्री शाहदेव ने कहा कि जिला में जेएमएम और मजबूत हुआ है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दौरान दर्जनों महिलाओं ने जेएमएम का दामन थामा. मौके पर पूर्व जिला युवा सचिव परवेज आलम, शमसूल होदा, इश्तियाक खान, बुद्धेश्वर उरांव, अरुण कुमार दुबे, मो मुस्तकीम व अनीता मिंज आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >