एयर एंबुलेंस हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले झामुमो के सदस्य, आर्थिक मदद की

एयर एंबुलेंस हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले झामुमो के सदस्य, आर्थिक मदद की

चंदवा़ झारखंड मुक्ति मोरचा के जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देश पर झामुमो कार्यकर्ता रांची से दिल्ली जा रहे एयर एंबुलेंस हादसे में मृतक के गायत्री नगर मोहल्ला स्थित घर में शुक्रवार को परिजनों से मिले. इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री शाहदेव द्वारा प्राप्त आर्थिक सहायता राशि कार्यकर्ताओं ने मृतक के परिजनों को सौंपा. आर्थिक मदद के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. कहा कि इस कठिन समय में पार्टी हर संभव पीड़ित परिवार की सहायता के लिए उनके साथ खड़ी है. झामुमो के लोगों ने परिजनों से घटना के संबंध में विस्तार से बातचीत की. परिजनों को आश्वस्त किया कि झामुमो उनके साथ खड़ी है. लोगों ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्री शाहदेव ने इस मामले को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान में दिया है. मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया है कि घटना की जांच के लिए कमेटी कार्य कर रही है. जल्द ही मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया आगे बढ़ायी जायेगी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा आम जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष शीतमोहन मुंडा, अश्विनी मिश्रा, मनोज चौधरी, अंकित तिवारी, मो सरफराज आलम, मनीष कुमार उर्फ चांदो, राजेंद्र भगत, पवन गुप्ता, अरविंद कुमार, अंकित कुमार, रिंकू कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, कृपाचार्य सिंह उर्फ दारा, चांद खान, डॉ शम्स राजा, बबलू राही समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >