चंदवा. झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की लातेहार जिला इकाई की बैठक चंदवा स्थित पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रजापति ने की. इसमें महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति, माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद्र प्रजापति, प्रदेश महामंत्री सह माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य ईश्वर चंद्र प्रजापति और प्रदेश युवा प्रकोष्ठ प्रभारी शंभू प्रजापति मुख्य रूप से मौजूद रहे. बैठक में जिला समिति के पुनर्गठन को लेकर चर्चा की गयी. साथ ही नए सदस्यों को जोड़ने के लिए सभी प्रखंड और अंचलों में सदस्यता अभियान शुरू करने पर सहमति बनी.
गांव-गांव समिति बनाने पर जोर
प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति ने कहा कि समाज से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए जिले के सभी गांवों में समिति का गठन जरूरी है. इससे प्रजापति कुम्हार समाज के लोगों के बीच एकजुटता मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि अगली बैठक में जिला समिति का पुनर्गठन किया जाएगा.
सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प
बैठक में समाज के भीतर फैली सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का भी संकल्प लिया गया. मौके पर चंदवा प्रखंड अध्यक्ष गुलाब प्रजापति, बालूमाथ अध्यक्ष आदित्य प्रजापति के अलावा हरिवंश प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, बसंत प्रजापति, केदार प्रजापति, रमेश प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, पंचम प्रजापति, शंकर प्रजापति, लाल गोविंद प्रजापति और धर्मेंद्र प्रजापति समेत अन्य लोग मौजूद थे.
