लातेहार में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

लातेहार में 5 लाख का इनामी नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह भाकपा माओवादी का सदस्य है.

लातेहार में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. झारखंड में अपनी आखिरी सांस गिन रहा भाकपा माओवादी का सदस्य नेशनल भुइंया को गिरफ्तार कर लिया गया है. उस पर 5 लाख रुपये का इनाम था. उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 11 मामले दर्ज हैं. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने शनिवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नागेश्वर गंझू उर्फ नेशनल भूइंया को मिरचईया जंगल से धर दबोचा गया है.

Also Read: लातेहार में मनाया गया अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर का 165 वां शहादत दिवस, पढ़ें उनकी वीर गाथा

सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की हो रही थी प्लानिंग

लातेहार के पुलिस अधीक्षक ने मामले की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी के रीजनल कमिटी के सदस्य छोटू खरवार का दस्ता लोहरगढ़ा व मिरचईया जंगल मे भ्रमणशील है. ये सभी लोकसभा चुनाव में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लानिंग कर रहा थे. इसी सूचना के आधार पर बरवाडीह एसडीपीओ वेंकटेश प्रसाद के नेतृत्व में छापमारी दल का गठन किया गया.

पुलिस को देखकर भागने लगे थे नक्सली

इसके बाद छापेमारी दल लोहरगढ़ा व मिरचईया जंगल पहुंची तो पुलिस को देख दस्ते में शामिल नक्सली भागने लगे. इस दौरान एक सदस्य अपने दस्ते से अलग हो गया. इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो उसे सुरक्षा बलों के जवानों ने चारों तरफ से घेर कर पकड़ लिया. पूछताछ के क्रम उसने अपना नाम नागेश्वर भोक्ता उर्फ नागेश्वर गंझू उर्फ नेशनल भूइंया उर्फ जीनियस बताया. वह लातेहार जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में झीरमतकोमा गांव का रहने वाला है.

गिरफ्तार नक्सली पांच लाख है इनामी

एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि झारखंड सरकार ने इसके ऊपर पांच लाख का इनाम घोषित कर रखा है. नेशनल भूइंया के खिलाफ जिले के विभिन्न थाना में कुल 11 मामले दर्ज हैं. उन्होंने कहा कि वह बीते एक साल में महुआडांड़ के बांसकरचा व चुटिया गांव में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >