झारखंड सरकार पिछड़ा आरक्षण 36 प्रतिशत लागू करे : हाकिम प्रसाद

झारखंड सरकार पिछड़ा आरक्षण 36 प्रतिशत लागू करे : हाकिम प्रसाद

बालूमाथ़ झारखंड कुशवाहा महासभा की जिला इकाई की बैठक सोमवार को बालूमाथ प्रखंड के बारा गांव में हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूषण कुशवाहा ने की. बैठक में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो, प्रदेश महासचिव सत्यदेव प्रसाद वर्मा, संगठन सचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता, प्रशिक्षण प्रमुख संजय शान, प्रदेश सचिव श्यामसुंदर प्रसाद, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष लीलावती मेहता, जिप सदस्याएं प्रियंका कुमारी समेत अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे. अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया. प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो ने बैठक में कहा कि झारखंड सरकार पिछड़ा आरक्षण 36 प्रतिशत लागू करे, कृषि को उद्योग का दर्जा दिया जाये और विस्थापन नीति जल्द लागू की जाये. इसके अलावा कुशवाहा समाज की सभी उपजातियों को बीसी-1 में शामिल करने की मांग की. उन्होंने समाज के लोगों से सामाजिक सुधार और विकास के कार्यक्रम जारी रखने की अपील की. महासभा अगले माह राजभवन के समीप महाधरना देगी और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जायेगा. प्रदेश महासचिव सत्यदेव प्रसाद वर्मा ने सदस्यता अभियान में तेजी लाने और संगठन का विस्तार पंचायत स्तर तक करने पर जोर दिया. संगठन सचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि समाज में ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले और अमर शहीद जगदेव बाबू ने शोषित व वंचित समाज के लोगों को हक-अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया. मौके पर विनित कुमार, उमेश मेहता, रमेश कुमार सिंह, राजकुमार प्रसाद, सुरेश प्रसाद, रामरतन मेहता, जगरनाथ महतो, हीरालाल महतो, बिंदेश्वर महतो, जगरनाथ महतो, मुकेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >