लातेहार में उग्रवादियों ने मचाया तांडव, 5 हाईवा को किया आग के हवाले, देखें वीडियो

Jharkhand Crime News : लातेहार में उग्रवादियों ने पांच हाईवा को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान उग्रवादियों ने चालकों के साथ मारपीट भी की और 15-20 राउंड फायरिंग भी की.

Jharkhand Crime News : लातेहार के हेरहंज थाना क्षेत्र के लात जंगल के पास मंगलवार रात को उग्रवादियों ने डीवीसी द्वारा संचालित तुबेद कोल माइंस से कोयला ले जा रहे पांच हाईवा को आग के हवाले कर दिया. जेपीसी (झारखंड प्रस्तुत कमेटी) नामक उग्रवादी संगठन ने पर्चा छोड़कर घटना की जिम्मेदारी ली है. उग्रवादियों ने इस दौरान दहशत फैलाने के लिए 15 से 20 राउंड फायरिंग भी की है.

सारे हाईवा जला कर हुए नष्ट

उग्रवादियों द्वारा कोयला ट्रांसपोर्टिंग के लिए जा रही पांच हाईवा को आग के हवाले कर देने से हाईवा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई. जानकारी के मुताबिक 10 के 12 की संख्या में अपराधी पहुंचे और कोयला ट्रांसपोर्टिंग कर रही हाईवा वाहन को आग लगा दी. उग्रवादियों ने घटनास्थल पर पर्चा छोड़ दिया है. जेपीसी (झारखंड प्रस्तुत कमेटी) नामक उग्रवादी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी ली है. इस दौरान चालकों के साथ मारपीट की गई है. दहशत बनाने के लिए उग्रवादियों ने 15 से 20 राउंड गोली भी चलाई है. घटना के बाद अहले सुबह पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >