सभी योग्य व्यक्तियों को आभा कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश

सभी योग्य व्यक्तियों को आभा कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश

लातेहार. जिला समाहरणालय के सभागार में शनिवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत कार्यक्रम के सशक्तिकरण से संबंधित बैठक हुई. इसमें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और आभा कार्ड से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गयी. उपायुक्त ने अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को योजना से जोड़ने और सभी योग्य व्यक्तियों को आभा कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिये. उन्होंने जिले में योजना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए क्रियान्वयन में तेजी लाने और लाभुकों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया. उपायुक्त ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और जिले के अधिक से अधिक परिवारों को कार्ड उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये ताकि जरूरतमंद लोग निःशुल्क उपचार का लाभ ले सकें. वर्तमान समय तक जिले में योग्य लाभार्थियों में से लगभग 80 प्रतिशत व्यक्तियों का आभा कार्ड बनाया जा चुका है. इस योजना के अंतर्गत राशन कार्ड धारक परिवारों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क कराने पर सरकार खर्च वहन करती है. मौके पर आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, सिविल सर्जन डॉ राज मोहन खलखो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >