शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने का निर्देश

शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने का निर्देश

बालूमाथ/बारियातू़ सोमवार की शाम लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष कुमार गुप्ता और एसपी कुमार गौरव ने बालूमाथ तथा बारियातू के कई पूजा पंडाल का जायजा लिया. बालूमाथ स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन, महिला व पुरुष के अलग-अलग रास्ते समेत अन्य विधि-व्यवस्था की जानकारी ली. समिति के अध्यक्ष रवि सिंह ने बताया कि आरती के समय तीन-चार हजार श्रद्धालुओं की भीड़ होती है. एसपी ने थाना प्रभारी को कोयला ट्रांसपोर्टिंग कर रहे वाहनों को दुर्गा पूजा तक रोकने का निर्देश दिया. किसी भी परिस्थिति में सड़क पर वाहन खड़ा नहीं किया जाये, नो इंट्री का सख्ती से पालन हो. मौके पर एसडीएम अजय रजक, थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, बीडीओ सोमा उरांव, सीओ बालेश्वर राम, पूजा समिति के कृष्ण यादव, शैलेश सिंह, सोनू सिंह, दिवाकर प्रसाद, जितेंद्र कुमार, बबलू चौरसिया, सोनू सिंह, रोशन कुमार गुप्ता, अर्जुन कुमार साहू, विशाल कुमार समेत कई लोग मौजूद थे. इससे पूर्व अधिकारीद्वय बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा बाड़ी परिसर में बने पंडाल पर पहुंचे. पूजा समिति के लोगाें से पूजन कार्यक्रम व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी ली. शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने को कहा. एसपी ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है. भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी. सीसीटीवी कैमरे और पेट्रोलिंग पार्टी पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके. समिति के अध्यक्ष ईश्वरीय प्रसाद ने शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने की बात कही. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद रवानी, बीडीओ अमित कुमार पासवान, सीओ कोकिला कुमारी, इंस्पेक्टर परमानंद बिरूवा समेत थाना प्रभारी रंजन पासवान व समिति के अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >