झामुमो की बैठक में बूथ लेवल एजेंट और एसआइआर को लेकर जानकारी दी

झामुमो की बैठक में बूथ लेवल एजेंट और एसआइआर को लेकर जानकारी दी

लातेहार ़ झामुमो जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में लातेहार व मनिका विधानसभा के बूथ लेवल एजेंट और एसआइआर को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय कार्यालय के निर्देश पर जिला के सभी प्रखंड बूथ स्तर 10 सदस्यीय समिति बनाने का कार्य शुरू किया जाना सुनिश्चित है. झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि जो बूथ लेवल एजेंट बनेंगे उन्हें सक्रिय होना बहुत ही जरूरी है. उन्होंने कहा कि देश में जनगणना पूर्ण होने के बाद पंचायत चुनाव होना है उसमें हमारे बूथ लेवल एजेंट का महत्वपूर्ण योगदान होगा. जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव ने बताया कि जिला के सभी प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्षों द्वारा पंचायत अध्यक्ष को लेकर एक-एक बूथ पर जाकर बूथ लेवल एजेंट बनाने का काम करेंगे. इन सभी तथ्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए जिला के सभी प्रखंडों के लिए कुछ प्रभारी नियुक्त किये गये हैं. मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, शमशुल होदा, वासुदेव यादव, सुशील यादव, अशोक पांडेय, विवेक कुमार, विजय सिंह, नवीन कुमार, संतोष प्रसाद समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >