प्रभातफेरी से होगी स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत

प्रभातफेरी से होगी स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत

लातेहार. जिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. स्वतंत्रता दिवस समारोह का कार्यक्रम 15 अगस्त की सुबह प्रभातफेरी से शुरू होगी. प्रभातफेरी में विभिन्न स्कूली बच्चे भाग लेंगे. मुख्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम पूर्वाह्न नौ बजे जिला स्टेडियम में होगा. यहां उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के द्वारा झंडोत्तोलन किया जायेगा. स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला मुख्यालय के सभी चौक-चौराहो पर सफाई का कार्य संपन्न करा लिया गया. इसके अलावा मुख्य सड़क पर नाली की सफाई भी कर ली गयी है. शहर के सरकारी कार्यालय परिसर में लगे पेड़-पौधों को तिरंगा के स्वरुप में रंग-रोगन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >