छात्रावास और पुरोहित आवास का उद्घाटन

छात्रावास और पुरोहित आवास का उद्घाटन

महुआडांड़. प्रखंड के गोठगांव स्थित संत जेवियर उच्च विद्यालय के छात्रावास एवं पवित्र परिवार पल्ली के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक और अत्यंत महत्वपूर्ण रहा. वर्षों से जर्जर हो चुके विद्यालय भवन, छात्रावास तथा पुरोहित आवास का नवीनीकरण सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद इसका विधिवत उद्घाटन किया गया. नवीनीकरण का कार्य बिशप थियोडोर मास्करेनहास के मार्गदर्शन और अथक प्रयासों से संभव हो सका है. नवनिर्मित एवं सुसज्जित भवनों को डाल्टनगंज धर्मप्रांत के बिशप ने विशेष प्रार्थना व पवित्र जल के छिड़काव के साथ आशीर्वाद प्रदान किया. इस दौरान आशीर्वाद गीतों और प्रार्थनाओं से पूरा वातावरण श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत हो उठा. इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए बिशप थियोडोर मास्करेनहास सहित सभी सहयोगियों और दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया. मौके पर फादर संजय, फादर अशोक, फादर बलवीर, फादर मनोरंजन, प्रधानाध्यापिका सिस्टर ख्रीस्टीना समेत कई शिक्षक, विद्यार्थी आदि मौजूद थे. उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण तत्काल शुरू कराने की मांग

चंदवा़ कामता पंचायत अंतर्गत चटुआग गांव स्थित डैम के समीप स्वास्थ्य विभाग की पहल पर बन रहे स्वास्थ्य उप केंद्र भवन निर्माण कार्य पिछले करीब एक माह से ठप पड़ा है. सोमवार को पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने निर्माण स्थल का दौरा किया. कार्य की स्थिति देखकर नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि भवन का काम प्लींथ लेवल तक ही पहुंचकर रूक गया है. निर्माण कार्य को शुरू करने को लेकर विभाग व संवेदक की सक्रियता नहीं दिख रही है. कहा कि स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जा रहा है. निर्माण शुरू होने पर स्थानीय लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब गांव में ही कई बीमारियों के उपचार संभव है, पर कार्य अधूरा छोड़े जाने पर ग्रामीणों में नाराजगी है. पंसस ने उपायुक्त संदीप कुमार से हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >