अवैध रूप से खलिहान लगाकर खरीदा जा रहा है केंदू पत्ता
अवैध रूप से खलिहान लगाकर खरीदा जा रहा है केंदू पत्ता
लातेहार. जिले के कई वन क्षेत्रों में केंदू पत्ता तोड़ने के लिए निविदा नहीं हुई है. बावजूद इसके कई वन क्षेत्रों में अवैध रूप से केंदू पत्ता की तोड़ाई कर खलिहान लगाया गया है. मनिका से लेकर लातेहार प्रखंड के कई वन क्षेत्र में अवैध रूप से केंदू पत्ता का खलिहान लगा हुआ है. सदर प्रखंड के पेशरार पंचायत के कुलगड़ा गांव में केंदू पत्ता का खलिहान लगाया गया है. जो पूरी तरह से अवैध है. गांव के लोगों ने बताया कि कुलगड़ा वन क्षेत्र की निविदा नहीं हुई है इसके बाद भी रिचुघुटा वन विभाग के कर्मियों की मिली भगत से केंदू पत्ता की तोड़ाई करायी गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने केंदू पत्ता का खलिहान लगाया है. केंदू पत्ता के इस अवैध कारोबार में कई लोग संलिप्त हैं, जिसकी जांच होने पर कई लोगों का नाम सामने आ सकता है. इस संबंध में लातेहार वन क्षेत्र पदाधिकारी नंदकुमार मेहता ने कहा कि कुलगड़ा जंगल की निविदा नहीं हुई है. इसके बाद भी केंदू पत्ता की तोड़ाई कर खलिहान लगाया गया है तो छापामारी कर कार्रवाई की जायेगी. पीएनबी की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीपीओ ने किया निरीक्षण
बेतला़ बरवाडीह क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसडीपीओ विरेंद्र राम ने पंजाब नेशनल बैंक का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने बैंक परिसर, सुरक्षा उपकरणों, सीसीटीवी कैमरों और प्रवेश-निकास द्वारों का जायजा लिया. शाखा प्रबंधक शनि कुमार ने उन्हें सुरक्षा मानकों की जानकारी दी. एसडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाये रखना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है. बैंक, पेट्रोल पंप जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि आपराधिक घटनाओं को रोका जा सके. उन्होंने बैंक प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है ताकि आम जनता सुरक्षित वातावरण में कार्य कर सके.