आप स्वरोजगार आरंभ करते हैं तो बैंक और आरसेटी आपकी हर संभव सहायता करेगा : संत प्रकाश भगत

आप स्वरोजगार आरंभ करते हैं तो बैंक और आरसेटी आपकी हर संभव सहायता करेगा : संत प्रकाश भगत

लातेहार ़ ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करते हुए एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा लघु उद्यमी (फास्ट फूड स्टॉल) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. उक्त प्रशिक्षण छह से 17 अक्तूबर तक चलेगा. 12 दिवसीय प्रशिक्षण में दो बैच में कुल 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया है. इसमें मनिका, बालूमाथ, महुआडांड़ व लातेहार प्रखंड के आजीविका दीदी शामिल है. प्रतिभागियों को फास्ट फूड स्टॉल संचालन की तकनीकी जानकारी, लागत प्रबंधन, विपणन (मार्केटिंग) तथा सफल उद्यम स्थापना से संबंधित सभी आवश्यक पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जायेगा. कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक संत प्रकाश भगत, वरिष्ठ संकाय संतोष कुमार, संकाय पिंकू कुमार दुबे व वरिष्ठ सहायक रजनीश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर निदेशक ने कहा कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर रहीं हैं. यदि आप स्वरोजगार आरंभ करते हैं तो बैंक और आरसेटी आपकी हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर है. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामना दी और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. वरिष्ठ संकाय श्री कुमार ने बताया कि आरसेटी लातेहार आने वाले समय में महिला दर्जी, मोबाइल मरम्मत, टू व्हीलर सर्विसिंग, एलएमवी ड्राइविंग, राजमिस्त्री, सब्जी उत्पादन जैसे विविध प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा. जिससे ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सके. मौके पर रोशनी कुजूर समेत सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >