दाम वापस नहीं हुए तो सड़क से सदन तक होगा आंदोलन

दाम वापस नहीं हुए तो सड़क से सदन तक होगा आंदोलन

लातेहार ़़ केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और भ्रष्टाचार के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जिला समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. गरीबों के साथ छल कर रही केंद्र सरकार : अरुण दुबे : धरना को संबोधित करते हुए जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव ने चेतावनी दी कि यदि बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली गयी, तो पार्टी सड़क से सदन तक उग्र आंदोलन करेगी. वहीं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार का जो रवैया है उससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है. पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे आते ही गैस के दाम बढ़ा दिये गये, जो गरीबों के साथ सीधा छल है. झुकेंगे नहीं झारखंडी : महिला मोर्चा : महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना उरांव ने कहा कि झारखंड के लोग कंद-मूल खाकर जीवनयापन कर लेंगे, लेकिन केंद्र की जनविरोधी नीतियों के आगे घुटने नहीं टेकेंगे. मौके पर शमशुल होदा और बिलासी तोपनो ने भी विचार रखे. मौके पर सुशील कुमार यादव, सितमोहन मुंडा, जीरा देवी, सुदामा प्रसाद, राजेंद्र लोहारा, ममता सिंह, सौरव श्रीवास्तव, कामेश्वर भोक्ता, गीता देवी, आरती देवी, राजेंद्र भोक्ता, प्रदीप गंझू,, मनोज चौधरी, आर्सेन तिर्की, तौकीर खान, संजय उरांव, रिंकू कच्छप, अरशद खान, शशि भूषण तिवारी, अहसान अंसारी, अहद खान, राजेश सिंह, इमरान खान, अबुल अंसारी व नवसाद अंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >