लातेहार. शहर के होटल कार्निवल में शनिवार को शौंडिक समाज के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता शौंडिक समाज के जिलाध्यक्ष रितेश कुमार उर्फ निक्कू ने की. इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का स्वागत किया गया. सांसद ने कहा कि शौंडिक समाज को संगठित और मजबूत करने के लिए हमें एक मंच पर आना होगा. समाज में फैली कुरीतियों समेत नशापान को हटाना होगा. बच्चों को शिक्षित करना होगा. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने कहा कि शौंडिक समाज सभी वर्गों के लोगों को संगठित करने के लिए प्रयासरत है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज के विस्तार करने के लिए जल्द ही योजना बनायी जायेगी. इस दौरान कलाकारों ने झांकी व नाटक का मंचन किया. कार्यक्रम में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी. मौके पर डॉ हरि प्रसाद, अभिनंदन प्रसाद, गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, महेंद्र प्रसाद, विरेंद्र प्रसाद, कुंदन प्रसाद, रंजन प्रसाद, विनोद प्रसाद, अमित कुमार, अनिल कुमार, दिवाकर कुमार, रोहित कमार, अंगद कुमार, चितरंजन प्रसाद व प्रभात कुमार समेत कई लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
