21 को हिंदू महासम्मेलन, अक्षत और कलश के साथ 80 गांवों को न्योता

21 को हिंदू महासम्मेलन, अक्षत और कलश के साथ 80 गांवों को न्योता

बालूमाथ़ प्रखंड के जोगियाडीह मैदान में आगामी 21 फरवरी को आयोजित होने वाले विशाल हिंदू महासम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गयीं हैं. गुरुवार को स्थानीय महावीर मंदिर परिसर में 80 कलश और अक्षत की विधि-विधान से पूजा की गयी. पूजन के पश्चात इन कलशों व अक्षत को प्रखंड के 65 गांवों और 15 टोलों में आमंत्रण के लिए रवाना किया गया. आरएसएस के सौ वर्ष पूरे होने पर शताब्दी समारोह के तहत भव्य हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. संचालन समिति का हुआ गठन : इससे पूर्व होटल देव इन में आरएसएस के जिला प्रचारक सतीश किशोरी चिंतामणि की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से संचालन समिति का गठन किया गया, जिसमें सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता को संयोजक, लालदेव गंझू को सहसंयोजक, शैलेश कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष और अखिलेश भोक्ता को सह कोषाध्यक्ष व अरविंद भगत, संजीव कुमार सिन्हा, अजीत ओझा, शशि भूषण गुप्ता, रविंद्र कुमार, उदय यादव, बबलू चौरसिया, पंकज सिन्हा सदस्य बनाये गये. 10 हजार सनातनियों के जुटने का लक्ष्य : संयोजक सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस महासम्मेलन में करीब 10 हजार लोगों के जुटने का लक्ष्य है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस, बजरंग दल, गायत्री परिवार, वनवासी कल्याण केंद्र, एकलव्य सहित समेत सनातन धर्म के जागरूक कार्यकर्ता व 40 इकाइयों का सहयोग लिया जा रहा है. कार्यकर्ता घर-घर जाकर अक्षत देंगे और लोगों को आमंत्रित करेंगे. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण: महासम्मेलन के दिन भव्य 51 कुंडीय यज्ञ का आयोजन होगा, एक साथ 10 बार सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा, कार्यक्रम के दिन भव्य कलश यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. इस दौरान देश और प्रदेश के कई गणमान्य संत व समाजवेत्ता कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >