सरस्वती विद्या मंदिर में भक्तिभाव से गुरुनानक जयंती मनायी गयी

सरस्वती विद्या मंदिर में भक्तिभाव से गुरुनानक जयंती मनायी गयी

लातेहार ़ शहर के सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को गुरुनानक जयंती हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी एवं कक्षा नवम के छात्र अभिनव कुमार की माता बैजंती देवी ने गुरु नानक देव के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन कर किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें कक्षा छह से नौ तक के भैया-बहनों ने भाग लिया और गुरुनानक की शिक्षाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किये. भाषण प्रतियोगिता के परिणामों में गुरुनानक की जीवनी विषय पर राजलक्ष्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि प्रिंस राज दूसरे एवं यश तिवारी तीसरे स्थान पर रहे. सिख धर्म का महत्व विषय में यश गुप्ता प्रथम, आरुषी कुमारी द्वितीय और अंजनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. गुरु नानक की शिक्षा पर आधारित श्रेणी में श्रेया कुमारी प्रथम, ऋषि कुमार द्वितीय तथा पल्लवी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. सिख धर्म की स्थापना विषय में तन्मय गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. खुशी कुमारी द्वितीय तथा सौम्या कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. कार्यक्रम का संचालन जयंती प्रमुख फूलचंद कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम के बाद सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. युवा सम्मेलन आज

लातेहार. भाजयुमो के तत्वावधान में बुधवार को जिले के बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के मनाेकामना होटल में आत्मनिर्भर भारत के तहत युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया है. यह जानकारी भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा ने दी है. उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में चतरा सांसद कालीचरण सिंह व लातेहार विधायक प्रकाश राम मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे. उन्होंने सभी मंच, मोर्चा के पदाधिकारियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >