हेरहंज में भव्य तिरंगा यात्रा, लगे भारत माता के जयकारे

हेरहंज में भव्य तिरंगा यात्रा, लगे भारत माता के जयकारे

हेरहंज ़ हर-घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को प्रखंड में देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. इस यात्रा ने राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में देशभक्ति की भावना को जागृत किया. सबसे पहले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 35वीं वाहिनी, चतरा के कमांडेंट संजीव कुमार के निर्देश पर एफ बटालियन ने सेरनदाग क्षेत्र में बाइक तिरंगा यात्रा निकाली. सेरनदाग से पोरसम गांव तक निकली इस यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा. इसमें जिला परिषद सदस्य चंचला देवी, ग्राम प्रधान विष्णुदेव यादव और ग्रामीण इसमें शामिल हुए. जवानों ने तिरंगे की शान में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये. दूसरी ओर भाजपा ने भी तिरंगा यात्रा आयोजित की, इसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद ने किया. इसकी शुरुआत हेरहंज-पांकी सीमा पर झुमेला महुआ स्थित नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली और घर-घर जाकर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया. इसमें युवाओं की विशेष भागीदारी रही और ग्रामीणों ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए गर्व से तिरंगा लहराने का संकल्प लिया. एसएसबी के जवानों ने तिरंगा यात्रा निकाली

लातेहार. सशस्त्र सीमा बल 32वीं बटालियन के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी. सशस्त्र सीमा बल 32वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश सिंह के निर्देश पर द्वितीय कमान अधिकारी विजय कुमार ओझा के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी. उक्त रैली सशस्त्र सीमा बल 32वीं बटालियन कैंप परिसर से शुरू हुई जो रेलवे स्टेशन होते हुए पुण कैंप परिसर में आकर समाप्त हुई. इस दौरान लोगों को अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराने के लिए जागरूक किया गया. मौके पर श्री ओझा ने राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति का संदेश लोगों तक पहुंचाया. उन्होंने कहा कि सशस्त्र सीमा बल सदैव राष्ट्रहित और सामाजिक एकजुटता को प्राथमिकता देता रहा है. मौके पर सशस्त्र सीमा बल 32वीं बटालियन के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >