लातेहार में महावीर मंदिर में गणेश चतुर्थी पर स्थापित हुई गणपति की प्रतिमा, विशाल भंडारे का आयोजन

लातेहार के महावीर मंदिर में गणेश चतुर्थी पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई. इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

लातेहार. शहर के मेन रोड में स्थित महावीर मंदिर (ठाकुरबाड़ी) में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विघ्नहरण मंगलकरण भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई. पुजारी संतोष मिश्रा के सानिध्य में भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई. इस अवसर पर बतौर मुख्य यजमान अनिल कुमार गुप्ता सपत्नीक मौजूद थे. श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की.

विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूजा संपन्न होने के बाद समिति की ओर से विशाल भंडारा का आयोजन किया गया. समिति की ओर से श्रद्धालुओं एवं शहर वासियों से भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई. भंडारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया. पूरे ठाकुरबाड़ी परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा.

समिति के सदस्य रहे मौजूद, तीन दिनों तक चलेंगे कार्यक्रम

कार्यक्रम में गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राकेश दुबे, बजरंगी प्रसाद, अशोक महलका, समाजसेवी निर्मल महलका, ब्रजेश अग्रवाल, रवि गुप्ता, विजय प्रसाद, सुनील प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, अशोक कुमार, गौरव अग्रवाल, विनोद कुमार, संतोष कुमार, राहुल अग्रवाल, विनोद प्रसाद, बालाजी कृष्ण कुमार, सहेत अन्य लोग मौजूद रहे.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पूजा एवं भंडारे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. तीन दिनो तक चलने वाले गणेश पूजा को लेकर समिति द्वारा विशेष तैयारी की गई है.

ये भी पढ़ें: बारियातू में 2 साल से जर्जर है मुख्य सड़क, बड़े-बड़े पत्थरों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्र प्रकाश सिंह

प्रभात खबर के लातेहार जिला/ब्यूरो प्रभारी चंद्र प्रकाश सिंह के पास 26 साल की पत्रकारिता का अनुभव है. चंद्र प्रकाश को जन सरोकार की पत्रकारिता में विशेषज्ञता हासिल है. वह खेल और राजनीति की रिपोर्टिंग में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >