गरबा से लेकर महाआरती तक, दुर्गा पूजा पंडालों में दिखा भक्ति का उल्लास

गरबा से लेकर महाआरती तक, दुर्गा पूजा पंडालों में दिखा भक्ति का उल्लास

लातेहार ़ जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में पुरोहितो द्वारा मंगलवार को महाअष्टमी की पूजा करायी गयी. शहर के सार्वजनिक पूजा समिति रेलवे स्टेशन बाजारटांड़, काली मंदिर, प्रखंड कार्यालय, नवरंग चौक, श्रीराजा दुर्गाबाड़ी, श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, करकट, धर्मपुर रेलवे कॉलोनी, होटवाग समेत विभिन्न पूजा समितियों ने महाअष्टमी की पूजा पूरे विधि-विधान से की. श्री दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर विभिन्न पूजा समितियों द्वारा पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. सभी जगह आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. जिले भर में मंगलवार को महाअष्टमी पर मां दुर्गा को प्रसाद स्वरूप खिचड़ी का भोग लगाया गया. सभी पंडाल में तैनात हैं पुलिस के अधिकारी व जवान : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर दुर्गा पूजा के मौके पर सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की गयी है. पुलिस प्रशासन के निर्देश पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति श्री राजा दुर्गा बाड़ी, काली मंदिर, वैष्णव दुर्गा मंदिर, धर्मपुर, करकट, नवरंग चौक रेलवे स्टेशन समेत सभी पूजा समितियों ने पूजा-पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाये हैं. इससे पंडाल और उसके आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. बारिश से प्रभावित हुआ पूजा का माहौल : मंगलवार शाम पांच बजे के बाद अचानक हुए बारिश से पूजा का माहौल प्रभावित हो गया है. जिला मुख्यालय के सभी पूजा पंडालो में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को इससे काफी परेशानी हुई. मंगलवार को जिला मुख्यालय में लगा साप्ताहिक बाजार भी प्रभावित रहा. बारिश के कारण लोग जरूरत की सामानों की खरीदारी नहीं कर सके. बारिश के बाद जिला मुख्यालय के मुख्य सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा. इस दौरान काफी देर तक बिजली सेवा भी प्रभावित रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >