साईं नर्सिंग होम में गर्भवती महिलाओं का होगा निःशुल्क अल्ट्रासाउंड

चंदवा के साईं नर्सिंग होम में गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू कर दी गई है. जहां डॉ. सरिता टोप्पो गर्भवती महिलाओं का जांच करेंगी.

चंदवा (लातेहार): प्रखंड क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साईं नर्सिंग होम में निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू की गई है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, अल्ट्रासाउंड जांच प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ. सरिता टोप्पो करेंगी.

इस सुविधा के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य निगरानी, आवश्यक चिकित्सीय सलाह और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा. साईं नर्सिंग होम की चिकित्सक डॉ. सरिता टोप्पो ने बताया कि यह पहल सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गयी है, जिससे गर्भवती महिलाओं और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर बेहतर नजर रखी जा सके.

उन्होंने बताया कि निःशुल्क जांच का लाभ लेने के लिए गर्भवती महिला और उनके पति का आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा. इसके अलावा अल्ट्रासाउंड जांच से पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा में पंजीकरण कराना भी आवश्यक है.

नर्सिंग होम प्रबंधन ने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है. पंजीकरण और अन्य जानकारी के लिए इच्छुक महिलाएं एवं उनके परिजन साईं नर्सिंग होम, चंदवा से संपर्क कर सकते हैं. यह पहल सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ शिशु और सशक्त परिवार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >