मेडिकल कॉलेज के मालिक, संवेदक व सप्लायर के नाम चार धमकी भरे पर्चा, जांच जारी

मेडिकल कॉलेज के मालिक, संवेदक व सप्लायर के नाम चार धमकी भरे पर्चा, जांच जारी

चंदवा़ प्रखंड के ��ुदूरवर्ती बरवाटोली पंचायत अंतर्गत बेतर ओपी के समीप निर्माणाधीन रामचंद्र चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज परिसर में पुलिस ने चार हस्तलिखित पर्चा बरामद किया है. उक्त पर्चों में कॉलेज के मालिक, संवेदक व सप्लायरों के नाम से धमकियां लिखी गयी है. एक पर्चे में 15 लाख रुपये बतौर लेवी की मांग भी की गयी है. निवेदक में रविंद्र जी का नाम लिखा गया है. पर्चा मिलने के बाद से निर्माण स्थल के आसपास दहशत का माहौल है. पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. बताते चलें कि लंबे समय बाद भाकपा माओवादी के लेटर हेड पर इस तरह की धमकी प्रखंड में सामने आयी है. कमांडर रविंद्र गंझू की सक्रियता एक बार फिर सामने दिखी है. पुलिस ने इस मामले में चंदवा थाना कांड संख्या 215/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान तेज कर दिया है. इस संबंध पुलिस निरीक्षक रणधीर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह किसी आपराधिक तत्व का काम प्रतीत हो रहा है. बावजूद पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए माओवादी रविंद्र गंझू समेत अन्य संदिग्धों के विरुद्ध जांच-पड़ताल कर रही है. घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गयी है. आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान जारी है. बताते चलें कि बेतर क्षेत्र पूर्व में माओवादी जोन के रूप में चिह्नित था. कमांडर रविंद्र गंझू का इस क्षेत्र में काफी दबदबा था. कुछ माह पूर्व उग्रवाद व अपराध नियंत्रण को लेकर बेतर गांव में ओपी की स्थापना भी की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >