दो सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत चार घायल

शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गये. पहली घटना बालूमाथ-बालू पथ पर बाजारटांड़ के समीप हुई.

बालूमाथ/बारियातू. शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गये. पहली घटना बालूमाथ-बालू पथ पर बाजारटांड़ के समीप हुई. यहां बाइक से गिरकर आसमानी देवी व उनके पति विरेंद्र प्रजापति (ग्राम बालू, बालूमाथ) गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. दोनों बाइक से शनिवार को चंदवा स्थित मां नगर भगवती मंदिर पूजा करने गये थे. वापस लौटने के दौरान जामा मस्जिद के समीप एक साइकिल सवार वृद्ध बाइक से टकरा गया, जिससे हादसा हुआ. दूसरी घटना बारियातू प्रखंड के अलखडीहा गांव में हुई. यहां मांडर के कल्याणपुर निवासी बाइक सवार निर्मल उरांव व बारियातू के अलखडीहा निवासी आशीष कुमार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजनों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉ अलीशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया. दोनों बाइक से इटके गांव गये थे. वापसी के क्रम में हादसा हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >