हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

लातेहार पुलिस ने कुख्यात अपराधी राहुल सिंह गिरोह के चार सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया.

लातेहार. लातेहार पुलिस ने कुख्यात अपराधी राहुल सिंह गिरोह के चार सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार अपराधियों में छिपादोहर के ओपांग निवासी गौतम कुमार (पिता-बिंदेश्वर ठाकुर) व देववली सिंह मनिका के बड़काडीह निवासी रोहित सिंह (पिता-राजेश्वर सिंह) लातेहार के टेमकी निवासी शाहिल अंसारी (पिता-लियाकत मियां) शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी गत 22 जनवरी को मनिका थाना क्षेत्र के दुमुहान पुल के पास फोरलेन सड़क निर्माण के लिए बन रहे ब्रिज की साइडिंग में रंगदारी मांगने व गोलीबारी की घटना में शामिल थे. फायरिंग में एक इंजीनियर को भी गोली लगी थी. पुलिस ने अपराधियों के पास से 7.62 एमएम की एक पिस्टल, एक मैगजीन, चार कारतूस, चार मोबाइल, लेवी से संबंधित डायरी व दो बाइक बरामद की है. पकड़े गये अपराधियों ने बताया कि सभी अपराधी राहुल सिंह के कहने पर फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में एक बार फिर लेवी और रंगदारी की घटना काे अंजाम देनेवाले थे. इसकी सूचना मिलते ही बरवाडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भरत राम के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी में बरवाडीह एसडीपीओ भरत राम, मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार, एएसआइ मिश्रा मांझी, साइबर सेल के नुनमन मियां, तकनीकी शाखा व मनिका थाना के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >