एनडीपीएस एक्ट के चार फरार आरोपी गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट के चार फरार आरोपी गिरफ्तार

बारियातू़ स्थानीय पुलिस ने चतरा के लवालौंग और बारियातू थाना क्षेत्र के बालूभांग गांव में छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि एनडीपीएस एक्ट के अभियुक्त अपने घरों में छिपे हुए हैं. सूचना के आधार पर एसडीपीओ बिनोद रवानी के नेतृत्व में दो विशेष छापामारी दलों का गठन किया गया. पहली कार्रवाई चतरा जिले के लवालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदू गांव में की गयी. यहां से कांड संख्या 20/25 के प्राथमिक अभियुक्त रूपलाल यादव और राकेश साव उर्फ राकेश कुमार साहू को गिरफ्तार किया गया. दूसरी कार्रवाई बारियातू थाना के लेबराही टोला में हुई, जहां पुलिस ने कांड संख्या 20/25 के आरोपी शंकर तुरी और पोस्ता की अवैध खेती के आरोपी फुलेश्वर गंझू (कांड संख्या 77/24) को दबोच लिया. सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लातेहार भेज दिया गया है. थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा. अभियान में पुअनि अनुप कुमार, जितेंद्र कुमार, छोटू पंडा समेत सशस्त्र बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >