श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस 30 को

श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस 30 को

लातेहार ़ श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर का 32 वां स्थापना दिवस 30 जनवरी को मनाया जायेगा. आयोजन की तैयारियों के लिए श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के कार्यकारिणी समिति की बैठक संरक्षक अभिनंदन प्रसाद की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित की गयी. बैठक में 32वें स्थापना दिवस के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी. आगामी 28 जनवरी को कलश यात्रा निकाली जायेगी. जबकि 29 जनवरी को वेदी पूजन और दुर्गा सप्तशति का पाठ किया जायेगा. जबकि 30 जनवरी को नौ कन्या पूजन के बाद अपराह्रन 12 बजे से संध्या साढ़े चार बजे तक भंडारा और रात्रि नौ बजे से मंदिर परिसर में भगवती जागरण होगा. बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए दायित्वों का बंटवारा भी किया गया. सचिव आशीष टैगोर ने पिछले वर्ष आयोजित किये गये कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया. बैठक में मासिक दानपात्र भी खोला गया. कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह ने बताया कि इस माह दानपात्र व अन्य मद से कुल 25 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं. संरक्षक अभिनंदन प्रसाद ने सभी दायित्वों का निर्वह्न पूरी निष्ठा के साथ करने की अपील की. समिति के उपाध्यक्ष कन्हाई प्रसाद अग्रवाल ने इस आयोजन को भव्य रूप देने तथा सामूहिक रूप से प्रयास कर सफल करने की बात कही. बैठक में सह सचिव रंजीत कुमार व रविंद्र प्रजापति, आकाश जायसवाल, दीपक विश्वकर्मा, पुजारी रामेश्वर पांडेय, प्रबंधक परितोष ठाकुर, सेविका रेखा देवी, वीरनाथ प्रजापति समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >