पूर्व राज्यसभा सांसद अम्मी याजनिक का हुआ स्वागत

पूर्व राज्यसभा सांसद अम्मी याजनिक का हुआ स्वागत

लातेहार. जिला मुख्यालय के परिषदन भवन में गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पलामू जिला के पर्यवेक्षक अम्मी याजनिक का स्वागत किया गया. जिसका नेतृत्व युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम ने किया. इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसियों ने अम्मी याजनिक को अंगवस्त्र तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. मौके पर श्री याजनिक ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस संगठन को और सशक्त बनाने के लिए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गयी है जो संगठन को मजबूत करेगा. इस दौरान संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई. मौके पर पलामू जिला प्रभारी दीपू सिन्हा, कांग्रेस एससी विभाग के चेयरमैन केदार पासवान, वरिष्ठ नेता शशि भूषण राय, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव, प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, अख्तर हुसैन, शहजाद, सुनील प्रसाद, फूलचंद यादव, ज्योति प्रकाश दुबे एवं मनोज पासवान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे. जयंती पर कार्यक्रम कल

लातेहार. शहर के पंडित दीन दयाल नगर भवन में शनिवार को अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के तत्वावधान में बाबा गणिनाथ की जयंती समारोह का आयोजन किया गया है. उक्त कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: सात बजे से की जायेगी. इसमें जिले भर से समाज के लोग शामिल होंगे. वहीं, समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा बच्चों के बीच खेलकूद और महिलाओं के बीच कुर्सी रेस प्रतियोगिता होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >