लातेहार में वन अधिकार समिति की बैठक संपन्न, डीसी ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने वन अधिकार समिति की बैठक में लंबित दावों के त्वरित निष्पादन और पात्र लाभुकों को समय पर लाभ देने के निर्देश दिए हैं।

लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में वनाधिकार से संबंधित लंबित दावों, प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वनाधिकार से संबंधित व्यक्तिगत एवं सामुदायिक दावों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए.

उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों को सरकार द्वारा प्रदत्त अधिकारों का लाभ समय पर मिलना चाहिए. उपायुक्त ने अंचलवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है.

साथ ही उन्होंने वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों के त्वरित निष्पादन पर बल दिया. बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि ग्राम स्तरीय समितियों को सशक्त एवं सक्रिय रखा जाए तथा दावों के निराकरण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक विलंब की स्थिति उत्पन्न न हो.

बैठक में पर वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, आईटीडीए निदेशक सरोजिनी तिर्की, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >