अकेला दिलबहार क्लब के बैनर तले फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

हुटाप पंचायत अंतर्गत एकमहुआ गांव स्थित खेल मैदान में अकेला दिलबहार क्लब के बैनरतले रविवार को फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ.

चंदवा. हुटाप पंचायत अंतर्गत एकमहुआ गांव स्थित खेल मैदान में अकेला दिलबहार क्लब के बैनरतले रविवार को फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ. उद्घाटन अतिथि माल्हन मुखिया जतरू मुंडा, मृत्यंजय सिंह, डॉ मनीष सिंह व संजय साव ने किया. उद्घाटन मैच गोली (चंदवा) व केबी खंडा (खलारी) की टीम के बीच खेला गया. इसमें गोली की टीम ने 1-0 से मैच जीत कर दूसरे चक्र में स्थान पक्का किया. ज्ञात हो कि यह टूर्नामेंट बालक व बालिका वर्ग में होगा. बालक वर्ग की विजेता टीम को दस हजार रुपये नकद व खस्सी, उप विजेता टीम को आठ हजार रुपये नकद व खस्सी, तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को पांच हजार रुपये नकद व खस्सी, चतुर्थ स्थान पर रहनेवाली टीम को तीन हजार रुपये नकद व खस्सी दिया जायेगा. वहीं बालिका वर्ग की विजेता व उपविजेता टीम को खस्सी देकर सम्मानित किया जायेगा. टूर्नामेंट को सफल बनाने में रौशन खाखा, मुकेश गंझू, नितिन टोप्पो, संदीप कुमार, गोडसन टोप्पो, पप्पू टोप्पो, सुमित, मुकेश, सुरेश आदि लगे हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >