हथियार के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार

बालूमाथ पुलिस ने हथियार के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

बालूमाथ. बालूमाथ पुलिस ने हथियार के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस सफलता को लेकर शनिवार को थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद रवानी ने पूरे मामले का खुलासा किया. पुलिस ने कहा कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि शोषण मुक्त संगठन (एसएमएस) के नाम पर संगठन बनाकर कुछ अपराधी चंदवा व बालूमाथ प्रखंड के विभिन्न ईंट भट्ठों, व्यवसायियों व कंस्ट्रक्शन का काम करनेवाली साईं कृपा कंस्ट्रक्शन कंपनी समेत अन्य संवेदकों को लेवी के लिए धमका रहे थे. सूचना के बाद लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर टीम गठित की गयी. टेक्निकल सेल की मदद से बालूमाथ के बुकरू रेलवे साइडिंग के समीप अपराध की योजना बनाते पांच लोगाें को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इनमें बालूमाथ के शेरेगड़ा जतराटांड़ निवासी मोहन गंझू (पिता-गोपाल गंझू) सागर तुरी (पिता-जगदेव तुरी), चंदवा के बोदा निवासी कुलदीप गंझू (पिता-लालू गंझू) चान्हो के चामा निवासी लक्ष्मण गंझू (पिता-दशरथ गंझू) समेत एक नाबालिग है. इनके पास से पांच मोबाइल फोन, चार कीपैड फोन, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं. लक्ष्मण गंझू पर चान्हो थाना में कांड संख्या 171/2023 व मोहन गंझू पर बालूमाथ थाना में कांड संख्या 42/ 2017 के तहत मामला दर्ज है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर परमानंद बिरूआ, पिकेट प्रभारी अनुभव सिन्हा, एसआई होसेन डांग, विकास कुमार, संतदेव कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >