जमीन विवाद में मारपीट, एक गंभीर

थाना क्षेत्र अंतर्गत अलौदिया पंचायत के शुक्र बाजार में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गयी.

प्रतिनिधि

चंदवा. थाना क्षेत्र अंतर्गत अलौदिया पंचायत के शुक्र बाजार में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इस घटना में रामदयाल लोहार (पिता स्व. अर्जुन लोहार), निवासी अलौदिया, चंदवा, वर्तमान पता (खरकी बाला टोली, किस्को) गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल रामदयाल लोहार का प्राथमिक उपचार चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए चंदवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया. एक पक्ष के रामदयाल लोहार ने थाना में दिए गए आवेदन में 16 लोगों के विरुद्ध मारपीट एवं पैसे छिनतई करने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार अलौदिया मौजा अंतर्गत खाता संख्या 63, प्लॉट नंबर 800 की जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है. बताया गया कि उक्त जमीन पर एक पक्ष द्वारा निर्माण कार्य कराये जाने के बाद विवाद और बढ़ गया, जिसके चलते यह घटना हुई. पुनि सह थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने बताया कि मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुए है. आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >