फादर सुनील लकड़ा को बनाया गया पुरोहित

फादर सुनील लकड़ा को बनाया गया पुरोहित

लातेहार. जिले के महुआडांड़ प्रखंड के नेतरहाट के पकरीपाठ गांव मे आयोजित एक कार्यक्रम में मेदिनीनगर के धर्माध्यक्ष थियोडोर मस्कारेनहस की उपस्थिति में फादर सुनील लकड़ा को एसजे का पुरोहित बनाया गया. इस समारोह में करीब 70 पादरी, 6 डीकन, 80 धर्म बहनें और करीब 1,500 विश्वासी शामिल हुए. मौके पर बिशप मस्कारेनहास ने पुरोहित बनने के असली मतलब पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि यह मानव सेवा का बुलावा है. अपने पूरे जीवन को लोगों की सेवा में लगा देना ही इसका असली मतलब है. उन्होंने कहा कि अगर हम दूसरों के लिए पुरोहित हैं, तो हमें उनकी ईमानदारी और खुशी से सेवा करनी चाहिए.उन्होंने प्रार्थना और समर्पण में निहित जीवन के लिए प्रोत्साहित किया. यह भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रभु हमेशा अपने सेवकों के साथ रहते हैं, उन्हें मार्गदर्शन करते हैं और मजबूत बनाते हैं. जब वे खुद को पूरी तरह से उसके हाथों में सौंप देते हैं. सरस्वती विद्या मंदिर में चलचित्र सप्ताह का आयोजन

लातेहार. जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में मूवी वीक (चलचित्र सप्ताह) का सफल आयोजन किया गया. इस अनूठी पहल का उद्देश्य पाठ्यपुस्तकों से इतर सिनेमा के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना और उनमें सामाजिक जागरूकता पैदा करना था. छात्रों की आयु के आधार पर फिल्मों का चयन किया गया था. प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि इस आयोजन का लक्ष्य छात्रों में जुझारूपन और राष्ट्रीयता की भावना पैदा करना है. मौके पर कपिल देव प्रमाणिक, सलमान होजाईसा, अभिषेक, अनिल सहित कई विद्यार्थी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >