चटकपुर गोठगांव पारिश में फादर अभिषेक कार्यक्रम संपन्न

चटकपुर गोठगांव पारिश में फादर अभिषेक कार्यक्रम संपन्न

महुआडांड़़ प्रखंड के चटकपुर स्थित गोठगांव पारिश में सोमवार को फादर अभिषेक कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य अतिथि के रूप में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह और डाल्टनगंज धर्मप्रांत के बिशप थियोडोर मस्कारेनहास शामिल हुए. कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मसीही समाज के लोगों ने अतिथियों का पारंपरिक और भव्य स्वागत किया. इसके उपरांत नवनियुक्त फादर्स, विधायक व अन्य अतिथियों को बुके और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश : मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह ने उपस्थित श्रद्धालुओं को शुभकामना देते हुए क्षेत्र में शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि धर्म हमें मानवता और सेवा के मार्ग पर चलना सिखाता है. कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित निष्पादन का भरोसा दिलाया. इनकी रही उपस्थिति : समारोह में प्रदेश कांग्रेस संयुक्त सचिव कांता एक्का, जिला महासचिव रामनरेश ठाकुर, किशोर तिर्की, आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर, प्रखंड अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी, रानु खान, आमिर सुहैल, निर्मला कुजूर, नसीम अंसारी, एडविन एक्का, नेल्सन लकड़ा, लुईस कुजूर, गुड्डू खान, सद्दाम खान सहित विभिन्न पारिश के फादर्स, सिस्टर्स तथा काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >