कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही मिलेगी सुविधा : पीओ

कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही मिलेगी सुविधा : पीओ

बारियातू़ प्रखंड के सीसीएल प्रभावित अमरवाडीह पंचायत अंतर्गत गोलीटांड़ में गुरुवार को ग्रामीणों और मगध संघमित्रा क्षेत्र के अधिकारियों के बीच आम सभा हुई. राधेश्याम पाठक की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर भड़ास निकाली. रैयतों ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन हमारी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है, अब तक किये गये वादे अधूरे हैं. 1962 और 2017 के अधिग्रहण पर चर्चा : ग्रामीणों ने 1962 और 2017 में हुए भूमि अधिग्रहण के आधार पर नौकरी, उचित मुआवजा, युवाओं को रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, पुनर्वास और पेयजल आपूर्ति की मांग की. साथ ही, क्षेत्र में उड़ते धूलकण और प्रदूषण से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने को कहा. ग्रामीणों ने कहा कि मूलभूत सुविधाएं बहाल किये बिना काम आगे नहीं बढ़ने दिया जायेगा. जल्द निकलेगा समाधान : पीओ : मौके पर मौजूद सीसीएल के पीओ सुबोध कुमार ने बताया कि 1962 के पुराने सर्वे के आधार पर अधिग्रहित भूमि के मामलों का समाधान जल्द निकाला जा रहा है. वहीं, 2017 के नये सर्वे वाली जमीन के रैयतों को वंशावली, पारिवारिक सूची, लगान रसीद और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होते ही सभी सुविधाएं दी जायेंगी. उन्होंने गांव में नियमित पानी छिड़काव का आश्वासन देते हुए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की. बैठक में सीसीएल की ओर से चंदन चटर्जी, राजीव रंजन, पंकज सरकार, राजेश कुमार और रैयतों में मुख्य रूप से रवि पांडेय, उदय पांडेय, पनवा देवी, तालेश्वर गंझू, जूली देवी, रामदेव गंझू, कमलेश प्रसाद, विकास कुमार, महेंद्र गंझू, सुदेश पांडेय, बासुदेव गंझू, अमृत गंझू समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >