एकजुटता से ही मिलेगी बाहरी शक्तियों को चुनौती : डाॅ मनीष

एकजुटता से ही मिलेगी बाहरी शक्तियों को चुनौती : डाॅ मनीष

बालूमाथ़ प्रखंड के चेताग गांव स्थित अंबाटोली प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को वन बंधु परिषद द्वारा संचालित एकल विद्यालय के आचार्यों के लिए सम्मान समारोह सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता व मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर की गयी. इस अवसर पर परिषद की ओर से आचार्यों के बीच अंग वस्त्र वितरित किये गये. देश को तोड़ने वाली ताकतों से रहें सावधान : गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ मनीष कुमार ने कहा कि देश की एकता को खंडित करने के लिए बाहरी शक्तियां सक्रिय हैं. ऐसी स्थिति में हम सभी को एकजुट होना होगा और असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना होगा. उन्होंने एकल विद्यालय के तहत संचालित ””””पंच परिवर्तन योजना”””” की बारीकियों से आचार्यों को अवगत कराया. वहीं, शशिभूषण प्रसाद ने कहा कि भारत विश्व पटल पर शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है, लेकिन सनातन संस्कृति और सामाजिक ताने-बाने को जाति भेद के जरिए भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे सतर्क रहने की आवश्यकता है. सामाजिक समरसता पर जोर : अजीत कुमार ओझा ने एकल विद्यालय के उद्देश्यों और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम की अध्यक्षता रूपलाल यादव व संचालन जयप्रकाश भगत ने किया. मौके पर लाल जितेंद्र नाथ शाहदेव, सकलदेव भगत, बृजेश पांडेय समेत प्रमिला देवी, अंजू देवी, बुद्धमनी कुमारी, गीता कुमारी, पायल देवी, अंजना कुमारी, सुषमा उरांव, सोनी देवी, जबरी कुजूर, रानी कुमारी, गंगा देवी, लीला देवी, पूजा देवी, यशोदा देवी और सुनीता कच्छप सहित कई आचार्या उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >