प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें

प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें

लातेहार. उपायुक्त संदीप कुमार ने शनिवार को जिला कंट्रोल रूम एवं अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, कर्मियों की उपस्थिति, साफ-सफाई तथा आमजनों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया. उपायुक्त ने कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक मामले का अद्यतन प्रतिवेदन संधारित रखें. उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है. अनुमंडल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों की जानकारी ली तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण का निर्देश दिया. उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाये रखने तथा आम नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने की बात कही. उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्यों का निष्पादन किया जाये. निरीक्षण के दौरान एसडीओ अजय कुमार रजक मौजूद थे. जिला अधिवक्ता भवन की आधारशिला रखी

लातेहार. शनिवार को कचहरी परिसर में जिला अधिवक्ता संघ के नये भवन की आधारशिला रखी गयी. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह, उपायुक्त संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव व उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद मौजूद थे. जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया. मौके पर अध्यक्ष श्री शाहदेव ने कहा कि भवन के बनने से अधिवक्ताओं को काफी सहुलियत होगी. भवन नहीं रहने से अधिवक्ताओं को पहले कार्य करने में काफी कठिनाई होती थी. वैदिक मंत्रोचारण मनीष पुरोहित ने किया. मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, वरिष्ठ अधिवक्ता राजमणि प्रसाद, प्रदीप पांडेय, वासुदेव पांडेय, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव संजय कुमार, सुनील कुमार, नवीन कुमार गुप्ता, वृंद बिहारी यादव, प्रदीप उपाध्याय, पंकज सिन्हा, मनोज कुमार गुप्ता, सुदर्शन पासवान, बनवारी प्रसाद, हरिओम पांडेय, उज्जवल पांडेय, कौशल पांडेय, बिरसा मुंडा, प्रवीण कुमार, सनाउल्लाह अंसारी समेत कई अधिवक्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >