सनातन समाज को संगठित करने पर बल

सनातन समाज को संगठित करने पर बल

चंदवा़ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चंदवा खंड ने रविवार को बुध बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में प्रमुख जन गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें रांची से प्रांतीय सह व्यवस्था प्रमुख विजय घोष, क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर, सह व्यवस्था प्रमुख आनंद तुलस्यान सहित समाज के कई प्रबुद्धजन मौजूद थे. इसकी शुरुआत सामूहिक गीत से हुई. विषय प्रवेश कराते हुए विजय घोष ने सनातन समाज को संगठित करने की आवश्यकता पर जोर दिया. कहा कि संघ पिछले लगभग सौ वर्षों से वंदे मातरम्, सुसंस्कृति, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना को समाज में स्थापित करने का कार्य कर रहा है. संघ स्वयंसेवक के माध्यम से समाज को जाति-पांति के बंधनों से मुक्त कर संगठित करने का प्रयास निरंतर कर रहा है, ताकि भारत को वैभवशाली और सशक्त राष्ट्र बनाया जा सके. इस दौरान संघ के स्थापना काल से अब तक के संघर्षों और समाज के प्रति योगदानों पर भी प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम में समाज को एकजुट, समर्थ और समृद्ध बनाने का आह्वान किया गया. मौके पर संघ के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के कई लोग उपस्थित थे. रक्तदान शिविर आठ को

लातेहार. आठ मई को देश भर में अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस मनाया जाता है. अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर 8 मई को लातेहार ब्लड बैंक केंद्र में सुबह 10 बजे से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. यह जानकारी लातेहार रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव जावेद अख्तर ने दी. उन्होंने जिले के लोगाें से रक्तदान करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >