हाथी ने ग्रामीण को कुचल कर मार डाला, इलाके में दहशत

हाथी ने ग्रामीण को कुचल कर मार डाला, इलाके में दहशत

बरवाडीह़ प्रखंड के छिपादोहर पूर्वी वन क्षेत्र के मतनाग गांव के हंसराज टोला में सोमवार की शाम जंगली हाथी के हमले से वासुदेव सिंह (60) की मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है. जानकारी के अनुसार वासुदेव सिंह अपने घर से कुछ दूरी जंगल के किनारे बकरी चरा रहे थे. इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर उन्हें पटक दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. इस दौरान पास में ही मवेशी चरा रहे अन्य ग्रामीण किसी तरह अपनी जान बचाकर गांव पहुंचे और लोगों को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों ने इसकी सूचना छिपादोहर थाना प्रभारी यकीन अंसारी को दी. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी और छिपादोहर पूर्वी क्षेत्र के रेंजर अजय टोप्पो मौके पर पहुंचे और पूरे मामला की जांच की. रेंजर ने मृतक के परिजन को तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी. उन्होंने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को बाकी का अतिरिक्त मुआवजा दिया जायेगा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि हाल के दिनों में धान की फसल तैयार होने वाली है. जिससे क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही बढ़ गयी है. उन्होंने वन विभाग से ठोस सुरक्षा उपाय करने और हाथियों को आबादी वाले क्षेत्र से दूर रखने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >