हाथी हमले में मृतक के परिवार को मिली चार लाख की सहायता, शेष तीन लाख का चेक सौंपा

बालूमाथ वन विभाग ने हाथी के हमले में मारे गए मधवा उरांव के आश्रित को आपदा राहत कोष से तीन लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

बारियातू: वन क्षेत्र पदाधिकारी नंदकुमार मेहता ने शनिवार को वन विभाग कार्यालय परिसर में डाढा पंचायत के कटईटोला निवासी महेंद्र उरांव को आपदा राहत कोष के तहत तीन लाख रुपये का चेक सौंपा. यह राशि पिछले वर्ष हाथी के हमले में मृत उनके पिता मधवा उरांव के आश्रित के रूप में दी गई.

वन क्षेत्र पदाधिकारी नंदकुमार मेहता ने बताया कि 13 अक्टूबर 2025 को डाढा पंचायत के कटईटोला निवासी मधवा उरांव पिता-स्व. बुधु उरांव की एक अकेले हाथी के हमले में मौत हो गई थी. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने घटना का जायज़ा लिया था. आपदा राहत कोष से मिलने वाली चार लाख रुपये की सहायता राशि में से तत्काल 40 हजार रुपये तथा बाद में 60 हजार रुपये पीड़ित परिवार को उपलब्ध करा दिए गए थे.

उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शनिवार को मृतक के पुत्र महेंद्र उरांव को शेष तीन लाख रुपये का चेक दिया गया. मौके पर डाढा पंचायत समिति सदस्य जया देवी, राजेश उरांव, जितेंद्र उरांव, जागा उरांव, उपेंद्र उरांव सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >