आज शहर बाधित रहेगी बिजली

शहर में 21 अप्रैल की सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी.

लातेहार. शहर में 21 अप्रैल की सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी. इस दौरान लातेहार शहरी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, करकट, मेन रोड, धरमपुर, शिवपुरी, राजहार सहित विभिन्न मुहल्लों में बिजली के तार से सटे पेड़ों की टहनियां काटी जायेंगी. साथ ही क्षतिग्रस्त तार की मरम्मत की जायेगी. यह जानकारी बिजली विभाग के कनीय अभियंता अंकित कुमार ने दी. उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से बिजली से जुड़े सभी आवश्यक कार्य सुबह में कर लेने का आग्रह किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >