मनिका में तीन दिन से बिजली बाधित

प्रखंड मुख्यालय में पिछले तीन दिनों से बिजली की आपूर्ति बंद है. इससे उपभोक्ता परेशान हैं.

मनिका. प्रखंड मुख्यालय में पिछले तीन दिनों से बिजली की आपूर्ति बंद है. इससे उपभोक्ता परेशान हैं. इस कारण बिजली संबंधी सभी कार्य बाधित हैं. शनिवार को 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल रही है. बताया जाता है कि जब से बिजली विभाग की ओर से पुरानी तार को हटाकर नया केबल लाइन खींचा गया है, तब से बिजली की समस्या उत्पन्न हुई है. केवल खींचने के एक दिन बाद ही शॉर्ट कर गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि निम्न क्वालिटी का तार संवेदक की ओर से उपयोग करने के कारण यह स्थिति है. शनिवार को स्थानीय लोगों ने चंदा एकत्रित कर पलामू से ट्रांसफॉर्मर मंगवाया, जबकि बिजली विभाग की ट्रांसफॉर्मर लाने और ले जाने की जिम्मेवारी होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >