संदिग्ध परिस्थिति में नाला में पड़ा मिला वृद्ध का शव, जांच जारी

झारखंड के चंदवा थाना क्षेत्र के जिलिंग गांव में एक वृद्ध का शव संदिग्ध अवस्था में नाले से बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चंदवा: थाना क्षेत्र अंतर्गत हुटाप पंचायत के जिलिंग गांव में सोमवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाला से बरामद किया गया. शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान अमूल गंझू पिता स्व. धनु गंझू (जिलिंग) के रूप में की गयी है.

शव में जले का निशान भी मौजूद

जानकारी के अनुसार, अमलू गंझू का शव गांव के नाला में संदेहास्पद स्थिति में पड़ा मिला. शव के कई हिस्सों की चमड़ी अलग हो गयी थी. शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का हुजूम वहां जूट गया. लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.

सूचना के बाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पहुंची. मामले की जांच-पड़ताल की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों की माने तो अमूल गंझू शनिवार को अपने घर से बाहर निकला था. इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा था. परिजनों ने सुबह उसकी तलाश शुरू की.

इसी दौरान नाले में शव मिलने की सूचना मिली. ज्ञात हो कि 15 जून को भी इसी गांव में नदी किनारे एक और अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया गया था. डेढ़ माह के भीतर गांव में दूसरी घटना होने से यह चर्चा का विषय बना है.

क्या कहा पुलिस अधिकारी ने

इस संबंध में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि वृद्ध के परिजनों ने किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया है. वह खेत की ओर गया था. लौटने के दौरान ही वह किसी प्रकार नाले में गिर गया. रात भर वह नाले में ही पड़ा रहा. इससे शरीर में कई स्थान पर चमड़ी निकल गयी. वैसे मामले की जांच जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >