मोंगर में दुर्गापूजा समिति का गठन, पिंटू कुमार रजक बने अध्यक्ष

लातेहार के मोंगर गांव में दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए नई समिति का गठन किया गया है। बैठक में पूजा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया गया।

लातेहार : सदर प्रखंड के मोंगर गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपस्थित ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा आयोजन समिति का गठन किया गया.

बैठक में पिंटू कुमार रजक को अध्यक्ष, शत्रुघ्न प्रसाद एवं लक्ष्मण राम को उपाध्यक्ष, रामनरेश प्रसाद को सचिव तथा राम नरेश प्रसाद एवं अजय कुमार प्रसाद को उप सचिव चुना गया. विनोद प्रसाद गुप्ता कोषाध्यक्ष और शत्रुघ्न सिंह को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया.

समिति के सदस्यों के रूप में पप्पू कुमार सिंह, आर्केश सिंह, पंकज कुमार सिंह (घुटुवा), आलोक कुमार अकेला, जगनारायण कुमार अकेला, श्रीकांत प्रसाद, राधेश्याम सिंह, राजेश राम, मुकेश सिंह, आकाश कुशवाहा, सुभाष प्रसाद (डॉ.), गोविंद कुमार रजक, विशाल सिंह, अमरनाथ मिश्रा, जिबोध सिंह एवं प्रिंस प्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों को शामिल किया गया.

शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

बैठक में आगामी दुर्गापूजा को भव्य, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी. समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूजा आयोजन में आपसी सहयोग और सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >