लातेहार. जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत हरखा और लेधपा गांव में 'मेरा युवा भारत', लातेहार के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को नशे के भयानक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक नशामुक्त तथा सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था.
नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं को नशे से पूरी तरह दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया. इस अवसर पर युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली.
स्वयंसेवकों और ग्रामीणों की रही सराहनीय भूमिका
आयोजन में सीता कुमारी, रीता कुमारी, रिमझिम, अशोक सिंह, धर्मशिला देवी, विनोद सिंह एवं राहुल कुमार सिंह सहित कई युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में 'मेरा युवा भारत' के कर्मचारियों तथा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मुकेश कुमार सिंह, दिव्या कुमारी और नीरज कुमार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.
ये भी पढ़ें: लातेहार में ग्रामीणों की पहल: पालतू मवेशियों के साथ आए नीलगाय के बच्चे को वन विभाग को सौंपा
