जल सहियाओं को मिला फील्ड टेस्ट किट, गांव-गांव होगी पेयजल की जांच

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की पहल पर शनिवार को जल जीवन मिशन के तहत जल सहियाओं के बीच फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) का वितरण किया गया. कार्यक्रम लातेहार मुख्यालय में आयोजित हुआ

प्रतिनिधि बारियातू. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की पहल पर शनिवार को जल जीवन मिशन के तहत जल सहियाओं के बीच फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) का वितरण किया गया. कार्यक्रम लातेहार मुख्यालय में आयोजित हुआ. किट का उद्देश्य गांवों में चापाकल, कुआं समेत अन्य पेयजल स्रोतों की नियमित जांच कर दूषित पानी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम करना है. इन किटों की मदद से पानी के रंग, गंध, पीएच स्तर, क्लोराइड और कठोरता सहित कई रासायनिक तत्वों की त्वरित जांच संभव होगी. विभाग का मानना है कि स्थानीय स्तर पर जांच होने से समय पर समस्या की पहचान कर समाधान किया जा सकेगा. अमरवाडीह पंचायत की पूर्व मुखिया सह जल सहिया अनिता देवी ने बताया कि किट से जांच कर ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना और डायरिया, हैजा जैसी जलजनित बीमारियों से बचाव करना मुख्य लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि सभी जल सहियाओं को घर-घर जाकर पानी के नमूने की जांच कर रिपोर्ट तैयार कर जिला को भेजने की जिम्मेदारी दी गयी है. बताया कि किट के उपयोग, पानी की गुणवत्ता परीक्षण तथा संदिग्ध पानी की सूचना विभाग को देने को लेकर पूर्व में प्रशिक्षण दिया जा चुका है. किट के जरिये पानी की अम्लता, क्षारीयता, क्लोरीन, आयरन, फ्लोराइड और कठोरता (कैल्शियम, मैग्नीशियम) की जांच की जायेगी. विभागीय पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होने की उम्मीद जतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >