सीपी सिंह की रिपोर्ट लातेहार. शहर मे संचालित बनवारी साहू महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य के पद पर नये पदाधिकारी की नियुक्ति की गयी है. महाविद्यालय के शासी निकाय द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ नरेश कुमार पांडेय को महाविद्यालय का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है.
शासी निकाय की बैठक में लिया गया निर्णय
जारी आदेश के अनुसार चतरा सांसद सह अध्यक्ष कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में शासी निकाय की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में डॉ नरेश कुमार पांडेय की नियुक्ति की गयी है. नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य को दो दिनों के अंदर पदभार ग्रहण करने का निर्देश सचिव अंजू गुप्ता ने दिया था. वर्तमान प्रभारी प्राचार्य प्रो प्रदीप कुमार तिवारी द्वारा नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य डॉ नरेश कुमार पांडेय को प्राचार्य पद का प्रभार सौंपते हुए संबंधित कागजातों का चरणबद्ध तरीके से हस्तांतरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था. जबकि कार्यकारी प्रभारी प्राचार्य प्रो बैद्यनाथ महतो को इस कार्य में सहयोग करने का निर्देश दिया गया. निर्देश के आलोक में डॉ पांडेय ने पदभार ग्रहण कर लिया है.
ये भी पढ़ें: लातेहार : सगे भाई की हत्या के दोषी जेम्स सारस को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना
