जिला योगासन प्रतियोगिता संपन्न, 35 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित

जिला योगासन प्रतियोगिता संपन्न, 35 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित

लातेहार / बारियातू़ जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में आयोजित सातवीं लातेहार जिला योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ. जिला योगासन खेल संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में नेतरहाट विद्यालय, नवोदय विद्यालय और गुरुकुल एकेडमी चंदवा समेत विभिन्न स्कूलों के करीब 250 बच्चों ने दमखम दिखाया. प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न संकायों से कुल 35 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है. विजेताओं को मिला मेडल और सम्मान : समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष महेश सिंह और विशिष्ट अतिथि प्राचार्य आरके पासवान ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. जिला सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि यहां से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर तक के खिलाड़ी निकलते हैं. इस बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन नेतरहाट विद्यालय में किया जायेगा. चयन सूची में ये रहे शामिल : चयनित खिलाड़ियों में नेतरहाट विद्यालय के प्रियांशु, गौरव, शिवम, अभिषेक, गुरुकुल एकेडमी के अनिश, अभिषेक, निशांत, सुरति, मनीषा और नवोदय विद्यालय से ओम केसरी, सृष्टि व वैष्णवी प्रमुख हैं. इसके अलावा दीपू लोहरा, सूरज, स्टेलिन, स्मृति, नेहा और सुरभि सिंह का भी चयन हुआ है. कार्यक्रम को सफल बनाने में बसंत तिर्की, सुदर्शन गुप्ता, नेहा स्मृति और संदीप मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा. संघ के अध्यक्ष संजय कुमार ने सभी सफल खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >