बालूमाथ के हेमपुर में खिलाड़ियों को मिली फुटबॉल और जर्सी, ग्रामीण प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की पहल

झामुमो जिलाध्यक्ष की पहल पर बालूमाथ के हेमपुर गांव में फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच जर्सी और फुटबॉल का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में काफी उत्साह दिखा।

झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव की पहल पर हुआ वितरण, अन्य गांवों में भी जरूरतमंद खिलाड़ियों को खेल सामग्री देने की बात

बालूमाथ, लातेहार : ग्रामीण क्षेत्रों की फुटबॉल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड मुक्ति मोर्चा के लातेहार जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव की पहल पर प्रखंड के हेमपुर गांव के बच्चों के बीच फुटबॉल और जर्सी का वितरण किया गया. झामुमो युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष औरंगजेब खान के नेतृत्व में खिलाड़ियों को जर्सी दी गयी.

संसाधनों की कमी दूर करने की पहल

औरंगजेब खान ने कहा कि जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव की पहल पर बच्चों के बीच जर्सी का वितरण किया गया है. ग्रामीण प्रतिभाओं को हर संभव सहायता देकर बेहतर मंच उपलब्ध कराना उनकी सोच है. उन्होंने कहा कि संसाधनों के अभाव में ग्रामीण खिलाड़ियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. खेल सामग्री मिलने से बच्चों का उत्साह बढ़ेगा.

उन्होंने बताया कि प्रखंड के अन्य गांवों में भी जरूरतमंद खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल और ड्रेस उपलब्ध कराने की पहल की जायेगी. फुटबॉल और जर्सी मिलने के बाद बच्चे काफी उत्साहित दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >